उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। उज्जैनज में शुक्रवार की शाम को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास एक दीवार गिर गई, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार लोग घायल हैं जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है उसे इंदौर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे तेज बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहा सभी घायल का इलाज चल रहा है।
वही इस पूरे मामले को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार ढह गई। हम चरक अस्पताल में व्यवस्थाएं बना रहे हैं। ये प्राकृतिक आपदा है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर है। आपको बता दें कि उज्जैन में शुक्रवार को शाम से ही तेज बारिश हो रही थी। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों को समुचित उपचार सहित मुजावजे का भी इलाज किया है।