सर्व ब्राह्मण महासभा 40 वर्षों से निभा रही साामाजिक दायित्व, नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर सौंपी जिम्मेदारी, पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

रतलाम : नगर के सर्व ब्राह्मण समाज की 40 वर्षों से स्थापित एक मात्र संस्था सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह हुआ। इसमें पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वर्तमान अध्यक्ष डा. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नवीन अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा।
मनोनयन प्रक्रिया में स्वामी आत्मानंदजी सरस्वती, महर्षि संजय शिवशंकर दवे तथा वरिष्ठ समाजसेवी गुलजारीलाल त्रिवेदी नागदा, बीएल पुरोहित, राजेश दवे, निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डा. अरुण पुरोहित, सूर्यनारायण (छोटू भाई) उपाध्याय, डा. संजय राज दुबे, रामचंद्र शर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, देवश्री पुरोहित, सपना त्रिपाठी के आतिथ्य व सनाढ्य समाज अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, सारस्वत समाज अध्यक्ष संदीप व्यास, चौबीसा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रकाश शर्मा सहित सर्व ब्राह्मण समाज की उपजातियों के अध्यक्ष की उपस्थिति में ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी संयोजक, प्रवीण उपाध्याय अध्यक्ष, चेतन्य शर्मा सचिव तथा महिला मंडल में कौशल्या त्रिवेदी अध्यक्ष मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी में नवीन व्यास, देवशंकर पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमंत तिवारी, सत्येंद्र जोशी, गोपाल कृष्ण व्यास, अरविंद परसाई, पंडित श्याम सांवरा, सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, शरद शुक्ला, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, विजय शर्मा, विजय शंकर पांडे महामंत्री, राजेंद्र जोशी सहसचिव, कपिल शर्मा कोषाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत द्विवेदी कार्यालय मंत्री व सहकोषाध्यक्ष, राजू सुरोलिया, कुलदीप अवस्थी, रमा शंकर अवस्थी संगठन मंत्री, अजय जोशी विधि सलाहकार, मनोहरलाल पांडे, नारायण उपाध्याय शिक्षा प्रकोष्ठ, विजय शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा शरद चतुर्वेदी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए।
ब्रह्म युवा शक्ति में राजकमल दुबे अध्यक्ष, भावेश शर्मा सचिव, सचिन शर्मा, महेश राजावत, जयदीप दुबे, अखिलेश पाठक, सुधांशु शर्मा, हर्ष उपाध्याय, कर्तव्य त्रिवेदी को सदस्य की शपथ दिलाई गई। महिला मंडल कार्यकारिणी में नमिता शुक्ला, कांता छंगानी, रक्षा मिश्रा, राखी व्यास, नीतू शर्मा, सपना दुबे, रेखा जोशी, कविता राजपुरोहित, सन्तोष जोशी, सुनीता शर्मा, प्रतिभा आप्टे, सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, रजनी उपाध्याय, पूजा बोहरा, रीता जोशी, भावना शर्मा, रजनी जोशी, वंदना शर्मा, सविता पांडेय, मोना शर्मा, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी आदि को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।