शीघ्र प्रारंभ होगी शव वाहन सेवा - महावीर इंटरकांटिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

रतलाम : महावीर इंटरकांटिनेंटल का पारिवारिक मिलन समारोह संस्था अध्यक्ष डा. प्रदीप जैन की अध्यक्षता, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र छाजेड़, जयंत वोहरा, सुरेंद्र जैन के आतिथ्य में हुआ।
समारोह का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डा. जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था अध्यक्ष डा. जैन व प्रोजेक्ट चेयरमैन वोहरा ने जनसेवार्थ शीघ्र ही शव वाहन सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। सुरेंद्र जैन ने मूक बधिर छात्रों की सहायतार्थ संगीत निशा के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशांत छाजेड़ ने जरूरतमंद छात्रों के लिए निश्शुल्क कोचिंग और छात्रवृत्ति की घोषणा की। संजय जैन व अशोक खाबिया ने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में चलित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का आह्वान किया। योग निर्देशिका हर्षा पारस जैन ने महिलाओं के लिए संचालित निश्शुल्क योग कक्षा की जानकारी प्रदान की। संगीता जैन व तृप्ति डोसी ने समधुर भजनों की प्रस्तुति दी। आभार सुरेंद्र जैन ने माना।